गोला रोड स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

सच खबर,गोला। पूर्व मध्य रेलवे के मुरी-बरकाकाना सेक्शन अन्तर्गत गोला रोड रेलवे स्टेशन में आज रेल महाप्रबंधक अर्चना जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान रेलवे फाटक, रेलवे साइडिंग तथा पूर्वी केबिन का भी निरीक्षण किया । महाप्रबंधक ने स्थानीय रेलवे पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से बारीकी से सारे विषयवस्तु की जानकारी ली एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया । गोला के स्थानीय ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग फुट ओवरब्रिज के संबंध में उन्होंने सकारात्मकता दिखाई। मौके पर डीआरएम एवं अन्य रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *