सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, कई दलों के नेता व समर्थक हुए शामिल
सच खबर मेदिनीनगर, पलामू जिले में कांग्रेस पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को पाटन प्रखंड के सुगुना पंचायत से मुखिया मंजू देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में “संगठन सृजन 2025” अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने की। उन्होंने सभी नव-आगंतुकों का तहे दिल से स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर आज हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
“देश की जनता अब भाजपा की हकीकत जान चुकी है” – बिट्टू पाठक
बिट्टू पाठक ने कहा, “देश की जनता ने पिछले 11 वर्षों में भाजपा के चाल, चरित्र और नीतियों को पहचान लिया है। अब भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।” उन्होंने कहा कि देशभर में ही नहीं, बल्कि झारखंड और पलामू में भी भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि “भाजपा ने युवाओं को रोजगार, महंगाई नियंत्रण और अच्छे दिन के नाम पर सिर्फ जुमले दिखाए, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा।” इसके विपरीत, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी “जमीनी मुद्दों” पर कार्य कर रहे हैं और यही कारण है कि लोग उनसे जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।
“जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” – राहुल गांधी की नीति से प्रभावित
नवजोड़ने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे राहुल गांधी के विचारों और कार्यशैली से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। खास तौर पर राहुल गांधी द्वारा उठाया गया नारा “जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत कदम है।
जिला अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस में शामिल सभी लोगों को संगठनात्मक सम्मान मिलेगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय साहू ने किया।
कांग्रेस में शामिल प्रमुख लोग:
- सुगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी
- पूर्व समिति सदस्य रंजीत सिंह
- समाजसेवी सुरेंद्र सिंह
- वकील अंसारी, विकास कुमार, चंचल कुमार, मनोज राम, मुस्ताक अंसारी, एजाज अंसारी, रामसूरत मांझी, तालिब अंसारी, बुधन भूइया, रामरती देवी, भरत राम, अजीम अंसारी, संमतुल्लाह अंसारी, गार्डन अंसारी, मंटू साव, विष्णु कुमार, राजन कुमार, सफीक अंसारी, रामरेखा मोची, मनु प्रसाद, छोटू अंसारी, उदय सिंह, अनिल सिंह, मनोज सिंह, रविंदर सिंह, अनुज सिंह, जमीरुद्दीन अंसारी, संतोष राम, रामप्रवेश राम, विनोद भूइया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेस नेता:
श्याम नारायण सिंह (20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष), विमला कुमारी, शंकर पांडे, शमीम अहमद राईन, ईश्वरी सिंह, तारकेश्वर पासवान, शैलेश चंद्रवंशी, दीपक प्रसाद लाल, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, खुर्शीद खान, गोपाल सिंह, विद्या सिंह चेरो, अशोक तिवारी, मिठू खान, डॉ. कृष्णमणि दुबे, सच्चिदानंद मिश्र, देवांग शुक्ला, तुलसी पासवान, गोपाल पासवान, अनिल सिंह, नंदकिशोर मिश्रा, शहजाद अली, नफीस खान, सन्नू खान, छोटू चंद्रवंशी, सौरभ पांडे, उमेश यादव, ललित सिंह सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।