शहर के छह विभिन्न स्थानों पर चला जांच अभियान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप
सच खबर मेदिनीनगर, जिला परिवहन विभाग एवं पलामू पुलिस द्वारा मंगलवार को शहर के छह स्थानों (मूहानों) पर संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
जांच के क्रम में कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, और ट्रिपल लोडिंग करते पाए गए। ऐसे 09 दोपहिया वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है, जिनके खिलाफ जिला परिवहन कार्यालय, पलामू को चलान व फाइन हेतु भेजा गया।
शराब पीकर वाहन चलाते मिले तीन चालक
अभियान के दौरान 02 मोटरसाइकिल चालक और 01 स्कूटी चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। इन तीनों वाहनों के चालकों के विरुद्ध भी चलान फाइन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
₹20,600 का जुर्माना निर्धारित
दिनांक 15 जुलाई 2025 को जिला परिवहन कार्यालय, पलामू से प्राप्त जानकारी के अनुसार:
- 09 दोपहिया वाहनों पर कुल ₹10,150 का चालान फाइन
- 02 ई-रिक्शा/टेंपो सवारी वाहनों पर कुल ₹6,300 का चालान फाइन
- शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 चालकों पर शेष फाइन की राशि मिलाकर
कुल चालान फाइन राशि – ₹20,600 का कागजात जारी किया गया है।
प्रशासन की अपील
जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, नशा करके वाहन न चलाने, और वाहन संबंधी वैध दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेंगे।









