राजद नेता अरुण चंद्रवंशी की भगिनी के पुत्र के ब्रहम भोज में उमड़ा जनसैलाब
सच खबर मेदिनीनगर, राजद नेता अरुण कुमार चंद्रवंशी की भगिनी व सदर प्रखंड कार्यालय की कर्मचारी कंचन कुमारी के पुत्र स्वास्तिक कुमार कश्यप (निक्कू) के ब्रहम भोज कार्यक्रम में मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं स्थानीय समुदाय के लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर सभी ने स्वास्तिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
ब्रहम भोज में शामिल होकर राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष जियाउदीन अंसारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
विभिन्न दलों के नेताओं की उपस्थिति
ब्रहम भोज में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
- CPI नेता रुचिर कुमार तिवारी
- कांग्रेस के अनिल कुमार सिंह
- शैलेश चंद्रवंशी
- राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक कुमार
- मदन गोपाल, नवीन कुमार कश्यप, अनूप कुमार, राकेश कुमार, राजू कुमार, सुदेश्वर मास्टर साहब, रजत कुमार, सौरव कुमार, सुशील कुमार, संजय कुमार, लव कुमार, अनिल कुमार, विजय चौधरी, पप्पू प्रजापति, भूनदुल साव, बबलू गुप्ता, बबन यादव, राहुल कुमार, रवि कुमार, राजा कुमार, सतेंद्र मास्टर, पिंकू कुमार, चंदू कुमार, मनीष सिन्हा, सुनील तिवारी, संतोष मेहता, सतेंद्र तिवारी, अमन कुमार और अभिनय कुमार प्रमुख रहे।
स्थानीय लोगों की भावनात्मक भागीदारी
हमीदगंज और जेलहाता मुहल्लों के सैकड़ों स्थानीय निवासी भी ब्रहम भोज में सम्मिलित हुए और स्वास्तिक के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।