सावन की प्रथम सोमवारी पर सतप्रेम संघ द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा
सच खबर मेदिनीनगर (चैनपुर), श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के अवसर पर चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 31 स्थित पनेरी बांध रोड, शाहपुर में सतप्रेम संघ की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पनेरी बांध शिव मंदिर से प्रारंभ होकर कोयल नदी तक गई, जहां से श्रद्धालुओं ने जल उठाकर पुनः मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
कलश यात्रा में गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और श्रद्धा की छटा के बीच सैकड़ों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं।
पार्षद और विधायक प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम पार्षद सह जोन अध्यक्ष प्रमिला देवी और विधायक प्रतिनिधि राजकुमार गुप्ता उर्फ ट्विंकल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
पार्षद प्रमिला देवी ने इस अवसर पर कहा, “देवों के देव महादेव की भक्ति से ही शक्ति प्राप्त होती है। सतप्रेम संघ द्वारा आयोजित यह कलश यात्रा सराहनीय पहल है। मैं समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देती हूं और भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं भाईचारा की कामना करती हूं।”
क्षेत्र की सेवा में सदैव समर्पित रहने का संकल्प
राजकुमार गुप्ता ने कहा, “मैं सदैव क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ रहा हूं और आगे भी रहूंगा। भगवान शंकर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे क्षेत्र की जनता सदा स्वस्थ, खुशहाल और एकजुट रहे।”
कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख उपस्थित
इस अवसर पर कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
- अभय पासवान
- डिकन पासवान
- प्रमोद चौधरी
- रीना देवी
- समाजसेवी धीरज जायसवाल
- सीमा देवी
- लालबाबू पासवान
- लाला पासवान
- गुड्डू कुमार
- यश कुमार
- एवं अन्य श्रद्धालु
श्रद्धा, भक्ति और एकता का संदेश
यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूती देने वाला सिद्ध हुआ।