अबदुर रब अध्यक्ष और मोहम्मद सैफ सचिव नियुक्त, उर्दू के विकास को लेकर जारी रहेगा अभियान
सच खबर तरहसी (पलामू), देश की प्रतिष्ठित संस्था ‘अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिन्द’ की तरहसी ब्लॉक इकाई का गठन सोमवार को एक बैठक के दौरान किया गया। यह बैठक तरहसी मदरसा परिसर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अंजुमन के पलामू जिला अध्यक्ष मुस्तफा बलखी ने की, जबकि संचालन शायर अमीन रहबर ने किया।
बैठक में अंजुमन के सचिव डॉ. इंतखाब असर, उपाध्यक्ष अमीन रहबर, सरपरस्त शमीम रज़वी और मोबीनुद्दीन कुरैशी की उपस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता मुमताज़ अहमद खान और हाजी मोहम्मद इफ्तेखार की निगरानी में तरहसी इकाई की कमिटी गठित की गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- अध्यक्ष – मो. अबदुर रब
- उपाध्यक्ष – खुर्शीद अनवर
- सचिव – मोहम्मद सैफ
- संयुक्त सचिव – सरफराज बाला
- कोषाध्यक्ष – हादीउल्लाह अंसारी
इसके अतिरिक्त सरपरस्त मंडल में मो. ईसलामुल हक, अबरार सादिक, मोहम्मद तौफीक, अबुल नदीम, मो. सुलेमान एवं मौलाना शमशीरुल इस्लाम को शामिल किया गया है। साथ ही 11 सदस्यों की एक समिति भी गठित की गई।
उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार का संकल्प
बैठक में बताया गया कि अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिन्द एक पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था है जो देश भर में उर्दू भाषा और साहित्य के विकास के लिए कार्य कर रही है। पलामू जिले में भी यह संस्था सक्रिय रूप से सरकारी कार्यालयों और दुकानों के बोर्ड पर उर्दू में लेखन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चला रही है।
उपाध्यक्ष अमीन रहबर ने बताया कि अगले चरण में लेस्लीगंज, पांकी, सतबरवा, पाटन, नावा और छतरपुर जैसे अन्य प्रखंडों में भी कमिटियों का गठन किया जाएगा। दूसरे चरण में शेष प्रखंडों को जोड़ा जाएगा।
उद्देश्य: उर्दू को उसका हक दिलाना
सभी वक्ताओं ने कहा कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हिंदुस्तानी तहज़ीब और गंगा-जमुनी संस्कृति की पहचान है। अंजुमन का लक्ष्य है कि उर्दू को उसका हक मिले और यह भाषा शिक्षा, साहित्य और सरकारी कार्यों में उचित स्थान प्राप्त करे।