भाजपा नेता सुशील कुमार उर्फ टिकैत चौबे को अंतिम विदाई

प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सच खबर मेदिनीनगर। भारतीय जनता पार्टी पलामू के वरिष्ठ नेता श्री सुशील कुमार चौबे उर्फ टिकैत चौबे के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर सिंह ने उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान पलामू के वरिष्ठ नेता श्री श्याम नारायण दुबे, प्रदेश महामंत्री श्री मनोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शिवपूजन पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमित तिवारी, प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, विभाकर नारायण पांडे, दाऊ मिश्रा, सतीश सिंह, सुनील पांडे, अनुज पांडे, मनोज दुबे सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने चौबे जी के जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *