सतीश कुमार बने आजसू पार्टी के पलामू जिला प्रभारी

आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा व तीरंदाज एकेडमी ने दी शुभकामनाएं

सच खबर मेदिनीनगर। झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक सतीश कुमार को आजसू पार्टी का पलामू जिला प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो द्वारा नियुक्ति किए जाने के उपरांत रविवार को स्थानीय नई मुहल्ला स्थित उनके आवास पर झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं राजा मेदनीराय तीरंदाज एकेडमी के कार्यकर्ताओं ने पहुँचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष दाऊद केरकेट्टा ने कहा कि सतीश कुमार की नियुक्ति से मोर्चा एवं एकेडमी दोनों को मजबूती मिलेगी। खेल प्रेमियों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल है।

सतीश कुमार ने सभी के स्नेह और विश्वास के लिए आभार जताते हुए कहा कि “आपका विश्वास व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि पलामू आन्दोलनकारी गतिविधियों का मॉडल बने और यहां की आवाज़ निर्णायक रूप में उठे।”

इस कार्यक्रम में दाऊद केरकेट्टा, राजू कुमार प्रजापति, धर्मेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, बाबूलाल सिंह, सत्य नारायण सिंह, राजेश्वर सिंह, हरेंद्र सिंह, चन्द्रदेव सिंह, वृजनन्दन सिंह, मुन्द्रीका सिंह सहित खेल प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार, दीपक गुप्ता, संतन कुमार, आशुतोष पाण्डेय, बसंत हेम्ब्रम, पुनिया टोपनो आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *