25 जुलाई तक प्रीमियम संग्रह हेतु सभी शाखा डाक कर्मियों को निर्देश, लक्ष्य प्राप्ति पर मिलेगा प्रोत्साहन
सच खबर हुसैनाबाद (पलामू)। पलामू प्रमंडल अंतर्गत जपला मुख्य डाकघर द्वारा महावीर जी भवन में डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के प्रचार-प्रसार हेतु डाक मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर रांची से आए पीएलआई के डिवीजनल डेवलपमेंट मैनेजर (DDM) श्री अमित कुमार ने हुसैनाबाद सबडिवीजन के तहत आने वाले सभी डाकघरों को 25 जुलाई तक एक करोड़ रुपये प्रीमियम संग्रह का लक्ष्य सौंपा।
उन्होंने बताया कि डाक विभाग द्वारा देशभर में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 25 जुलाई को विशेष लॉगिन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु सभी कर्मियों को प्रीमियम संग्रहण पर बल देना है। लक्ष्य प्राप्त करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार और इंसेंटिव प्रदान किया जाएगा।
डाक मेला को पलामू प्रमंडल के डाक अधीक्षक श्री संजय कुमार संगम, नगर उंटारी के डाक निरीक्षक श्री उत्तम कुमार एवं हुसैनाबाद के डाक निरीक्षक श्री रंजन कुमार ने भी संबोधित किया। अधिकारियों ने इस अभियान को सफलता पूर्वक पूर्ण करने हेतु टीम भावना से कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर डालटनगंज से एपीएम श्री अरविंद कुमार ओझा, जपला मुख्य डाकघर प्रभारी श्री अभिषेक प्रभाकर, जपला सीएफ के श्री राजेश कुमार, हैदरनगर के श्री विनोद चौधरी, मोहमदगंज के श्री रत्नेश कुमार, विश्रामपुर के श्री संतोष गुप्ता, श्री अनिल ओझा, रवि कुमार, अमित कुमार सिंह, पप्पू कुमार, सुधीर कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार, शशिकांत, ज्योति प्रसाद, कुलदीप कुमार, श्रवण कुमार, सुरेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र नाथ गुप्ता, डॉ. शिवकुमार विश्वकर्मा, अरुण सिंह, सुधीर ठाकुर, संतोष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में डाककर्मी एवं अभिकर्ता उपस्थित थे।
