तुर्काडीह गांव में 100 K.V ट्रांसफार्मर की स्थापना, ग्रामीणों में उत्साह की लहर

विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के प्रयास से पूर्ण हुआ वर्षों पुराना बिजली संकट

नीलांबर-पितांबरपुर (पलामू)।
पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड नीलांबर-पितांबरपुर के ग्राम तुर्काडीह में विद्युत आपूर्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह कार्य क्षेत्रीय विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के विशेष प्रयासों से संभव हुआ है।

गांव में लंबे समय से विद्युत समस्याएं बनी हुई थीं, जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित था। ट्रांसफार्मर की स्थापना से अब ग्रामीणों को निरंतर और बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इस उपलब्धि पर गांव के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।

“विधायक ने हमारी वर्षों पुरानी मांग पूरी की” — ग्रामीण

इस अवसर पर मिथिलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुग्रीव सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, गोविंद सिंह, सोनू सिंह, अजीत सिंह, रामजी सिंह, अशोक सिंह, नागेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि विधायक महोदय ने हमारी बिजली संकट की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया है।

ग्रामीणों ने आशा जताई कि भविष्य में भी विधायक ऐसे ही विकासात्मक प्रयास करते रहेंगे और गांव को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *