भाजपा कार्येकर्त्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

सच खबर, मेदिनीनगर। रविवार 27 मार्च को मेदिनीनगर ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़कागांव के बूथ संख्या 261, 262 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’’मन की बात’’ सुनी। प्रधानमंत्री द्वारा की गई मन की बात की सराहना करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विभाकर नारायण पांडे ने कहा कि मोदी जी हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है। वही, मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की ही ताकत है कि आज मोदी जी जो कुछ कहते है उसे पूरा विश्व सुनता है। वर्तमान समय एक दूसरे की कमियां निकालने का नहीं है, बल्कि एक परिवार की तरह मिलकर पूरी ताकत से आगे बढ़ने का है। हम अपनी आने वाली पीढ़ी को विरासत में एक मजबूत और सुनहरा भारत दें। आज मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सांसद मीडिया प्रभारी सह भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, ग्रामीण मंडल मेदिनीनगर अध्यक्ष सुनील पांडे, मेदिनीनगर ग्रामीण सांसद प्रतिनिधि सत्यवान तिवारी, पांडू सांसद प्रतिनिधि कृष्ण विजय सिंह, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रभात तिवारी, महामंत्री शुभक तिवारी, एडवोकेट केसीएन पांडे, सूबेदार रजनीकांत पांडे संजीव तिवारी सुमन पांडे शंभू पांडे ददन तिवारी चंदन चौबे मुकेश तिवारी दिलावर भुइयाँ, संजय ठाकुर एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *