डाल्टनगंज में महिंद्रा XUV 3XO REVX का भव्य अनावरण

आनंद मोटर्स शोरूम में लॉन्चिंग कार्यक्रम, टेक्नोलॉजी और विश्वसनीयता में नंबर वन बताया रीजनल मैनेजर अमीय अभिषेक ने

डाल्टनगंज।
आनंद मोटर्स, नावाटोली स्थित महिंद्रा शोरूम में महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई SUV – XUV 3XO REVX का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई के रीजनल मैनेजर अमीय अभिषेक, चीफ मैनेजर क्रेडिट राहुल स्वास्तिक, सीए सरस जैन, तथा सीए जय शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आनंद मोटर्स के निदेशक आकर्ष आनंद ने जानकारी दी कि इस नई SUV की शुरुआती कीमत ₹8.94 लाख रखी गई है। उन्होंने इसे एक परफॉर्मेंस पैक SUV बताया जो सभी आधुनिक पैरामीटर्स पर खरी उतरती है।

जीएम प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि XUV 3XO REVX अपने सेगमेंट में बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। इसमें शामिल हैं:

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • ब्लैक एलॉय व्हील्स
  • प्रीमियम स्टाइलिंग इंटीरियर
  • 26.03 सेमी का डिजिटल क्लस्टर स्क्रीन
  • 6 स्पीकर साउंड सिस्टम
  • एड्रेनॉस और एलेक्सा जैसे स्मार्ट फीचर्स

लॉन्चिंग कार्यक्रम में आनंद मोटर्स के जीएम मनप्रीत सिंह, सेल्स मैनेजर निखिल कुमार, गणेश प्रसाद, आलोक राज, राजमणि विश्वकर्मा, एचआर मैनेजर श्वेता सिंह, जय वर्मा, रुबीना रूमानी, अंशु सिंह, खुशी सैनी, विवेक शर्मा सहित महिंद्रा फाइनेंस के एरिया बिजनेस मैनेजर भास्कर झा, चोलामंडलम फाइनेंस के अमित सिंह, प्रभाकर सिंह, रणधीर वर्मा, एचडीबी फाइनेंस से राजवीर वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *