डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
रांची।
मुख्यमंत्री ने आज मेडिका अस्पताल पहुंचकर झारखंड के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम को निर्देश दिया कि नेता जी को उत्कृष्ट एवं समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने कड़िया मुंडा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।