विश्व आम दिवस पर सिमडेगा पत्रकार संघ ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम सहित जिले के सभी प्रखंडों में आम, आंवला, काजू व चंदन के पौधे लगाए गए, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व पत्रकारों की रही सहभागिता

सिमडेगा।
विश्व आम दिवस के अवसर पर सिमडेगा पत्रकार संघ के तत्वावधान में पूरे जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय में नवनिर्मित इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, एसपी एम. अर्शी, डीएफओ शशांक शेखर, डीडीसी दीपांकर चौधरी, डीएसपी रणवीर सिंह, डीपीआरओ पलटू महतो, जेएससीए प्रतिनिधि श्रीराम पुरी, मजदूर नेता राजेश सिंह, तथा पत्रकार संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी ने आम, आंवला, चंदन और काजू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित होता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी बनता है।
डीएफओ शशांक शेखर ने कहा कि पेड़ वर्षा जल को भू-गर्भ में पहुँचाने में मदद करते हैं जिससे भूजल स्तर बढ़ता है
एसपी एम. अर्शी ने वृक्षारोपण को स्वास्थ्य रक्षा के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि हरा-भरा वातावरण श्वसन रोगों से बचाव में सहायक होता है।
डीडीसी दीपांकर चौधरी ने इसे स्वास्थ्य, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था तीनों के लिए फायदेमंद बताया।
डीपीआरओ पलटू महतो ने वृक्षों को ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के विरुद्ध एक मजबूत उपाय करार दिया।

इसके बाद पत्रकार संघ के पदाधिकारी जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे, जहां आदिवासी कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की, डीपीआरओ पलटू महतो एवं संघ के सदस्यों ने आम, आंवला व काजू के पौधे लगाए।

पत्रकार संघ अध्यक्ष आशीष शास्त्री ने कहा कि आज लगाए गए ये पौधे आने वाले कल में ऑक्सीजन और फल देंगे।
सचिव दीपक अग्रवाल ने वृक्षारोपण को भविष्य की सुरक्षा का बीज बताया।
नेता दिलीप तिर्की ने शहरी क्षेत्रों में वृक्षारोपण को अत्यधिक आवश्यक बताया, जहां प्रदूषण का स्तर अधिक होता है।

मौके पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोग:
संरक्षक सुनील सहाय, अफजल इमाम, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्णवाल, सह सचिव विकास साहू, मीडिया प्रभारी कुश बड़ाइक, सह मीडिया प्रभारी अमन मिश्रा, राजेश बड़ाइक, राकेश जायसवाल, अरुण कुमार सहित वन विभाग के कई कर्मी उपस्थित रहे।


प्रखंड स्तर पर भी चला वृक्षारोपण अभियान:

कुरडेग, जलडेगा, ठेठईटांगर, कोलेबिरा, बानो, केरसई और बोलबा प्रखंडों में भी पत्रकार संघ के सदस्यों द्वारा प्रखंड कार्यालय और थाना परिसरों में पौधे लगाए गए। इस अभियान में स्थानीय प्रशासन व सामाजिक संगठनों का भी सहयोग मिला।

संदेश स्पष्ट है—हर हाथ एक पौधा लगाए, हर दिल पर्यावरण बचाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *