सीएससी विश्रामपुर का निरीक्षण: सफाई संतोषजनक, दरवाजे क्षतिग्रस्त, अल्ट्रासाउंड संचालन बाधित

स्टोर में दवाएं व्यवस्थित, एक्सपायरी नहीं; बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने का निर्देश, एमसीसी वार्ड पूर्णतः भरा पाया गया


निरीक्षण विवरण (दिनांक: 22.07.2025)

दिनांक 22 जुलाई 2025 को सीएससी विश्रामपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं का अवलोकन किया गया:

  1. साफ-सफाई एवं बाथरूम की स्थिति:
    बाथरूम स्वच्छ एवं संतोषजनक स्थिति में पाया गया। परिसर की सामान्य साफ-सफाई भी ठीक पाई गई।
  2. दरवाजों की स्थिति:
    परिसर में कुछ दरवाजे क्षतिग्रस्त पाए गए। संबंधित प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वे प्राप्त फंड से मरम्मत कार्य यथाशीघ्र संपन्न कराएं।
  3. दवा भंडारण एवं शेल्फ व्यवस्था:
    स्टोर कक्ष का निरीक्षण करने पर पाया गया कि सभी दवाएं सुनियोजित एवं शरियत तरीके से व्यवस्थित थीं। किसी भी दवा के एक्सपायरी की पुष्टि नहीं हुई
  4. पदस्थापन संबंधित निर्देश:
    आवश्यकता से अधिक संख्या में एएनएम की पदस्थापना पेरी-फेरी में की गई थी। उन्हें अन्य आवश्यक स्थानों पर पुनः पदस्थापित करने हेतु खातेदार आदेश निर्गत करने का निर्देश दिया गया।
  5. अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थिति:
    मशीन क्रियाशील अवस्था में पाई गई, किंतु लाइसेंस के अभाव में उसका संचालन नहीं किया जा रहा था। लाइसेंस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
  6. एक्स-रे कक्ष निरीक्षण:
    निरीक्षण के समय तक 6-7 एक्स-रे किए जा चुके थे। एक्स-रे तकनीशियन कार्यस्थल पर उपस्थित पाई गईं।
  7. अटेंडेंस रजिस्टर एवं बायोमैट्रिक:
    उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि कुछ कर्मी उपस्थित होकर भी उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे थे। सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे बायोमैट्रिक उपस्थिति एवं रजिस्टर पर हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से करें
  8. एमसीसी वार्ड की स्थिति:
    वार्ड पूर्णतः भरा हुआ पाया गया एवं सभी बेड पर मरीज उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *