जन सुनवाई में 18 शिकायतें दर्ज

उपायुक्त ने त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

सच खबर — लातेहार। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को एक-एक कर सुना और भरोसा दिलाया कि प्रत्येक मामले की शीघ्र जांच कर समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, बिजली बिल त्रुटि सुधार, रोजगार और धोखाधड़ी से संबंधित मामले शामिल थे।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *