ग्रामीणों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने पर दिया गया जोर
सच खबर — पलामू। उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार छतरपुर, नौडीहा बाजार, हरिहरगंज और पिपरा प्रखंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े सभी CSC-PDS संचालकों को प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को मजबूत करना और डीलरों को डिजिटल वित्तीय सेवाओं के संचालन में दक्ष बनाना है, ताकि राशन कार्डधारक लाभुकों को आवश्यक वित्तीय सेवाएं आसानी से मिल सकें।
प्रशिक्षण में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (CSC) अरविंद कुमार ने डीलरों को डीजीपे प्लेटफॉर्म, आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (AePS), ग्राहक सत्यापन, नकद निकासी, बैलेंस जांच, मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाओं और डिजिटल सेवा पोर्टल के जरिए मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
साथ ही, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर मो. इकबाल आलम, बीरेंद्र कुमार गुप्ता, विक्रम पासवान, शिवनाथ सिंह, लखन प्रसाद गुप्ता, केदार साव, राजकुमार राम, दिनेश पासवान, महेश प्रसाद यादव, पंकज कुमार, राजेंद्र प्रसाद समेत कई CSC-PDS डीलर मौजूद रहे।