सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाया रजहरा कोलियरी मुद्दा

नौकरी देने में देरी खत्म कर उत्खनन शुरू करने की मांग

सच खबर — नई दिल्ली। पलामू के सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत रजहरा कोलियरी में कोयला उत्खनन शुरू करने और विस्थापितों को नौकरी देने से जुड़े महत्वपूर्ण मामले को उठाया।

सांसद ने बताया कि रजहरा कोलियरी खोलने के लिए सभी प्रक्रियाएं और व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। केवल 20 विस्थापितों को नौकरी देने की प्रक्रिया बाकी है, जिस पर अटॉर्नी जनरल की सहमति भी प्राप्त हो चुकी है। इसके बावजूद अनावश्यक विलंब किया जा रहा है।

उन्होंने लोकसभा में कहा कि केंद्रीय कोयला मंत्री से आग्रह है कि विस्थापितों की नौकरी का मामला तत्काल सुलझाकर कोयला उत्खनन कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, जिससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक विकास को गति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *