कार्यालय परिसर में होगा आयोजन, कारगिल विजय दिवस की समीक्षा बैठक भी
सच खबर, पलामू। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र और महासचिव दिनेश गुप्ता ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 15 अगस्त 2025, दिन शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में परिषद अपने कार्यालय परिसर (रेडमा ओवर ब्रिज के पास, वीर सैनिक शिव जी सिंह के आवासीय परिसर) में सुबह 11:00 बजे ध्वजारोहण करेगी।
संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद हाल ही में संपन्न कारगिल विजय दिवस समारोह की समीक्षा बैठक भी आयोजित होगी। बैठक में कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा द्वारा कार्यक्रम के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।
परिषद ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे अपने मित्रों, परिजनों और परिवार के बच्चों के साथ दोनों कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।