निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश
सच खबर, खूंटी- समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरसीडी, आरईओ, एनआरईपी, आरडीडी, भवन प्रमंडल समेत अन्य विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान पीएमजीएसवाई, एमएमजीएसवाई के तहत सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, पीएम-अभीम योजनाओं का क्रियान्वयन, सरकारी भवन निर्माण एवं रंग-रोगन जैसे कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन कार्यों में भूमि संबंधी समस्या है, वहां संबंधित अंचल अधिकारी से समन्वय कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कर कार्य पूरा किया जाए।
अड़की सहित अन्य क्षेत्रों में पिविटीजी परिवारों के टोलों में सड़क निर्माण की आवश्यकता की समीक्षा कर, ज़रूरत पड़ने पर कार्य प्रारंभ करने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन पर विशेष बल देने को कहा।


