उपायुक्त के निर्देशों पर नगर परिषद की कार्रवाई पर उठे सवाल

शहरवासी बोले—देखना है कब तक होगा अमल

सच खबर, सिमडेगा, उपायुक्त कंचन सिंह ने सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अटल पार्क, स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क और टैक्सी-सह-ऑटो स्टैंड का निरीक्षण किया।

अटल पार्क और सड़क किनारे नालियों के बंद होने से पानी की निकासी बाधित पाई गई। उपायुक्त ने पानी निकासी सुनिश्चित करने और पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालित कार्यों को संवेदक से शीघ्र पूर्ण कराने और पार्क संचालक को रखरखाव व साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश भी दिए।

वीर कुंवर सिंह पार्क के निरीक्षण के दौरान सिटी मैनेजर ने बताया कि बंदोबस्ती न होने से पार्क का संचालन नहीं हो पा रहा है। उपायुक्त ने साफ-सफाई सुनिश्चित करने, बिना बंदोबस्ती के कैफेटेरिया संचालन पर रोक लगाने और संचालक पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

टैक्सी-सह-ऑटो स्टैंड के बाहर सड़क किनारे लगने वाली दुकानों व ठेलों को वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने के भी आदेश दिए गए।

शहरवासियों का कहना है कि निर्देश तो कई बार दिए जाते हैं, लेकिन असली सवाल यह है कि नगर परिषद इन पर कब और कितना अमल करेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *