आरबीआई गाइडलाइन के तहत री-केवाईसी, बीमा योजनाएं और पेंशन योजना पर दी गई विस्तृत जानकारी
सच खबर, पांकी, प्रखंड के सकलदीपा पंचायत में वित्तीय साक्षरता (FLC) कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें आरबीआई गाइडलाइन के तहत ग्रामीणों को महत्वपूर्ण बैंकिंग जानकारियाँ दी गईं। कैंप में री-केवाईसी, इंश्योरेंस बीमा, एक्सीडेंटल बीमा, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न बैंक सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पलामू के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, पांकी शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, बैंक कर्मचारी मुकेश कुमार और सुनील कुमार, साथ ही मुखिया पति हफिजूल अंसारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं से जोड़ना और बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना था।
