दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर नगर राजद कार्यालय में शोक सभा

दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर नगर राजद कार्यालय में शोक सभासंघर्ष, योगदान और पदचिह्नों पर वक्ताओं ने डाली रोशनी, संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प

सच खबर, मेदिनीनगर, आज राष्ट्रीय जनता दल महानगर कार्यालय, शास्त्री नगर, वार्ड संख्या-30, महादेवी मंदिर के निकट, झारखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता, राज्य अलग कराने के अग्रणी नेता और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे, सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर लाखों-करोड़ों दबे-कुचलों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक शिखर तक पहुंचाने वाले दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।

लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त को गंगा राम हॉस्पिटल, दिल्ली में उनका निधन हो गया, जिससे पूरा देश शोक में डूब गया।
शोक सभा में रामनाथ चंद्रवंशी, दीपक चंद्रवंशी, संजय प्रसाद यादव, ईश्वरी मेहता, इस्तेयाक देहाती, जियाउद्दीन अंसारी, अरुण चंद्रवंशी, एस.एम. शहनवाज, केदार यादव, शहनवाज उर्फ लाल बाबू, शंभू पासवान, राजेश रोशन, विश्वनाथ राम घुरा सहित कई लोग मौजूद थे।

सभी वक्ताओं ने दिशुम गुरु के संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके पदचिह्नों पर चलने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प व्यक्त किया।`

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *