पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रामगढ़ स्थित पैतृक आवास पहुंचे, हेमन्त सोरेन व परिवार से की मुलाकात

सच खबर, रामगढ़, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़, नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री बसंत सोरेन सहित परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उनका ढांढ़स बंधाया।

उन्होंने मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन से आत्मीय भेंट की। बातचीत के दौरान श्री अखिलेश यादव भावुक हो गए और कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरे झारखंड के लोग आपके साथ हैं, आपका संबल ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शक्ति देगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि स्मृति शेष गुरुजी ने अपना पूरा जीवन आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित समुदायों के कल्याण में समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, आदर्श और व्यक्तित्व कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। गुरुजी एक प्रभावशाली जननेता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे, जिन्होंने समाज को नई दिशा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *