रेलकर्मियों की सजगता ने एक बड़ा रेल हादसा टला क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजरने वाली थी यात्री ट्रेन

रांची। झारखंड में रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड स्थित भंडारीडीह के पास रेलवे की एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। सुबह करीब 5ः00 बजे गिरिडीह से मधुपुर जाने वाली डीएमयू ट्रेन इसके ऊपर से होकर गुजरने वाली थी। ट्रेन पुल से गुजरने वाली थी तभी 200 मीटर पहले ट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारियों ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया और खाली ट्रेन को पुल से निकाला गया। इसके बाद पैसेंजर्स को ट्रेन में बिठाकर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि महेशमुंडा और गिरिडीह रेलखंड स्थित भंडारीडीह के समीप पोल संख्या प्डच्290 के पास का पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया था। गिरिडीह से मधुपुर की सवारी गाड़ी लौट रही थी। इसी दौरान पटरी की जांच करने वाले रेलवे के कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिल गई। अचानक ट्रेन रूक जाने से यात्री परेशान हो गए। लोगों को बताया गया कि आगे पुलिया क्षतिग्रस्त है। इसके बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया। इसके बाद धीरे- धीरे ट्रेन को पार कराया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त पुलिस की तत्काल मरम्मत करने का आदेश दिया गया। इसके बाद रेलवे के ठेकेदार व कर्मचारी इसकी मरम्मत में लग गए। पटरी पर काम चलने के कारण सुबह नौ बजे मधुपुर से गिरिडीह वाली ट्रेन बाधित हो गई है। फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है। फिलहाल रेलवे के आला अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *