उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने अर्पित किया पुष्पचक्र
सच खबर, रांची। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने शनिवार, 16 अगस्त 2025 को झारखंड विधानसभा परिसर में माननीय मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग, झारखंड सरकार, श्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि श्री रामदास सोरेन जी का असामयिक निधन झारखंड राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. सोरेन का योगदान शिक्षा और समाज के विकास में सदैव याद रखा जाएगा।
उपायुक्त श्री भजन्त्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।