भूसही रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

धड़ से अलग मिला सिर, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की

सच खबर, मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के भूसही गांव के पास शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पाया गया। शव बीचों-बीच धड़ से अलग होने की स्थिति में था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत सदर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी लाल जी कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *