शिक्षा मंत्री और आदिवासी नेता रामदास सोरेन का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन, संत मरियम स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सच खबर, मेदिनीनगर। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री और आदिवासी नेता रामदास सोरेन का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। 15 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली। भारत स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में डूबा था, तभी झारखंड ने एक वरिष्ठ राजनेता और आदिवासी समाज के मार्गदर्शक को खो दिया
रामदास सोरेन घाटशिला से विधायक ही नहीं थे, बल्कि आदिवासीयत के लिए छत्रछाया बने रहे। उनके योगदान को झारखंड की सरकार और आदिवासी समाज हमेशा याद रखेगा।
16 अगस्त को संत मरियम विद्यालय में उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बच्चों और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा, तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि रामदास सोरेन और अन्य नेताओं का जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।
