संत मरियम स्कूल में जश्न-ए-आजादी, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जोश

चेयरमैन ने स्वतंत्रता का महत्व समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान

सच खबर, मेदिनीनगर। संत मरियम विद्यालय के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने गर्व से तिरंगा फहराया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों बच्चों ने देशभक्ति के भावों में सराबोर होकर गीत, नृत्य और करतब प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों के उत्साहपूर्ण गीत और छात्रों द्वारा बनाए गए पिरामिड के माध्यम से ऊंचाई पर लहराता तिरंगा, आग व तलवार से खेलते कराटेकारों ने दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की भावना भर दी।

अपने संबोधन में चेयरमैन श्री देव ने छात्रों से स्वतंत्रता के महत्व को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों के बलिदानों का फल है।” उन्होंने महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने की सलाह दी।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, उपप्राचार्य एस.बी. शाहा, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव, किड्स स्कूल निदेशक आनंद कुमार, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, रोशन राज, निकिता गुप्ता, एकता सहाय, विकास विश्वकर्मा, श्याम किशोर पांडे सहित सभी शिक्षक और हजारों बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन ‘जय हिंद’ के नारों से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *