वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग, युवा नेता रुद्र शुक्ला ने दी श्रद्धांजलि

नेमरा की क्रांतिकारी भूमि में शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी की मुलाकात

सच खबर पांकी, पांकी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रदेश कोर्डिनेटर युवा नेता रुद्र शुक्ला ने झारखंड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें शत-शत नमन किया।

रुद्र शुक्ला ने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की और शिबू सोरेन के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि नेमरा की यह भूमि शिबू सोरेन के अथाह संघर्ष की गवाह है। जंगल, नाले और पहाड़ उनके हर कदम और बलिदान को संजोकर रखते हैं। रुद्र शुक्ला ने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही झारखंड के निर्माण और उनके सपनों को साकार किया जा सकता है। उन्होंने देश से आग्रह किया कि शिबू सोरेन को भारत रत्न देकर उनकी सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *