ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और देशभक्ति से सराबोर हुआ समारोह; सुधार और सामाजिक विकास पर भी दिए संदेश
सच खबर, हुसैनाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें पूर्व मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का माहौल बनाया। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र सिंह ने किया।
पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस को वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाने वाला दिन बताते हुए सभी से देश की एकता और विकास में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने अंचल कार्यालय और अनुमंडलीय अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल उठाए और सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रवेश सिंह, सूर्य सोनल सिंह, जिला मंत्री सोमेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, अजित सिंह, विनय पासवान, संजय सिंह, बीरेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और देश की प्रगति एवं सामाजिक सद्भाव की कामना की गई। समारोह में संतोष सिंह, राम राज मेहता, प्रकाश लाल, राजीव रंजन, प्रिंस सिंह, रौनक सिंह, विकास वट्स, सुधीर सिंह, हंसराज सिंह, डॉ. अप्पू सिंह, उदय विश्वकर्मा और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया।




