शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल और रेलवे क्लब में दौड़, कुर्सी रेस और अन्य खेलों में बच्चों ने दिखाई दमखम
सच खबर, बरवाडीह। प्रखंड मुख्यालय में संचालित शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल ने स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न श्रेणियों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन से अधिक खेलकूद स्पर्धाएँ आयोजित की गईं, जिनमें बाधा दौड़, कुर्सी रेस, लंबी दौड़ और 100 मीटर से लेकर 1000 मीटर तक की बालक-बालिकाओं की दौड़ शामिल थीं।
सभी प्रतिभागियों को स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वालों सहित प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी भरत राम, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, डायरेक्टर डॉ. पवन कुमार और प्रिंसिपल शांतनु डे ने विजेताओं को सम्मानित किया।
रेलवे क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में भी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डीएसपी में चयनित उज्जवल मेहता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिप सदस्य संतोषी शेखर, रेलवे के सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता विकास शुक्ला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा सचिव सुनील कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने बच्चों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में रेल कर्मियों और प्रखंड के अन्य क्षेत्रों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
