बरवाडीह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड और स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान

उल्लेखनीय कार्य करने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों को प्रशस्ति पत्र और शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मान

सच खबर, बरवाडीह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड परिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड और स्वास्थ्य क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने कार्यक्रम का आयोजन किया और इस वर्ष प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों को प्रशस्ति पत्र और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, जिप सदस्य संतोषी शेखर, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, सीओ लवकेश सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। सम्मानित होने वालों में कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार पप्पू, पीएम आवास कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार, पंचायत सेवक सतेन्द्र प्रसाद सिंह, रोजगार सेवक सुशीला तिर्की, नंदलाल सिंह और अन्य शामिल थे।

साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों का भी सम्मान किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. जयंत लकड़ा ने एमपीडब्ल्यू दिलकेश्वर राम, सहिया लालमुनि देवी, तारामणि कुजूर, एएनएम भावना कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम सहित प्रखंड के कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *