जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने तिरंगा फहराया, श्रद्धांजलि अर्पित की दीनदयाल, अटल और श्यामा प्रसाद की मूर्तियों को
सच खबर, मेदिनीनगर। पलामू भाजपा जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय गीत “जन-मन-गण” गाकर और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के जयघोष के साथ उत्सव में भाग लिया।
कार्यक्रम में कार्यालय में लगे दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह, विपिन बिहारी सिंह, परशुराम ओझा, पूर्व महापौर अरुण शंकर, पूर्व उपमहापौर मंगल सिंह, नरेंद्र पांडे, विभाकर नारायण पांडे, उदय शुक्ला, दुर्गा जौहरी, अजय तिवारी, विजयानंद पाठक, अविनाश वर्मा, ज्योति पांडे, विजय ठाकुर, अभिमन्यु तिवारी, अरविंद गुप्ता, धर्मेंद्र उपाध्याय, शिवकुमार मिश्रा, श्वेताग गर्ग, छोटू सिंहा, लड्डू खान, विजय कुशवाहा, धीरेंद्र दुबे, सरवन गुप्ता, अजय सिंह, शशि भूषण पांडे, भोला पांडे, नंदलाल प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार, बबन तिवारी, कवि शर्मा, जितेंद्र तिवारी, विजय पाठक, दीपक कुमार, आनंद कुमार, पिंकू सिंह, मनदीप प्रजापति, नवीन पांडे, राजेश चंद्रवंशी, रीना किशोर, मंजू गुप्ता, उषा मखड़िया, ललिता देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।
