राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवार से की मुलाकात, व्यक्त की गहरी संवेदनाएँ
नेमरा, रामगढ़। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने भाग लिया। राज्यपाल ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान और सेवा को याद किया।



