पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शोक सभा आयोजित, पुष्प अर्पित कर की दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना
सच खबर,सिमडेगा। 16 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, परिचारी प्रवर सहित अन्य अधिकारी और कर्मियों ने उपस्थित होकर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।




