मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हेमंत सोरेन और परिवार से की मुलाकात, व्यक्त की गहरी संवेदनाएँ
सच खबर, नेमरा, रामगढ़। तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी आज नेमरा स्थित मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे और स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के “संस्कार भोज” में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की।





