शिक्षा मंत्री और आदिवासी नेता रामदास सोरेन का 15 अगस्त को दिल्ली में निधन, संत मरियम स्कूल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा
सच खबर, मेदिनीनगर। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री और आदिवासी नेता रामदास सोरेन का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 15 अगस्त को निधन हो गया। भारत स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा था, तभी झारखंड ने एक वरिष्ठ राजनेता और आदिवासी समाज के मार्गदर्शक को खो दिया।
रामदास सोरेन घाटशिला से विधायक ही नहीं, बल्कि आदिवासीयत के लिए छत्रछाया और मार्गदर्शक बने रहे। उनके योगदान को झारखंड सरकार और आदिवासी समाज हमेशा याद रखेगा।
16 अगस्त को संत मरियम विद्यालय में उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बच्चों और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा, तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि रामदास सोरेन और अन्य नेताओं का जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।





