प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मनोनीत, ऑटो चालकों के हित में योगदान का भरोसा
सच खबर, मेदिनीनगर। 16 अगस्त 2025 को झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ की बैठक मेदिनीनगर टेंपो स्टैंड में आयोजित की गई। बैठक में पलामू जिला अध्यक्ष रमाकांत दुबे की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पूर्व उपमहापौर एवं युवा समाजसेवी श्री राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह को पलामू जिला संरक्षक पद के लिए मनोनीत किया गया।
प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मंगल सिंह वर्षों से ऑटो चालकों के अधिकारों और आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका जुझारूपन, सजगता और कर्मठता हमेशा चालकों के हित में रही है और उन्हें विश्वास है कि आगे भी मंगल सिंह ऑटो चालकों के हित में योगदान देंगे।
पूर्व उपमहापौर मंगल सिंह ने कहा कि गरीब और शोषित चालकों के लिए हमेशा खड़ा रहेंगे और अधूरी कानूनी लड़ाइयों को पूरा करेंगे। उन्होंने महासंघ का आभार व्यक्त किया।
बैठक में नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनजीत तिवारी, यासीन अंसारी, गुड्डू शुक्ला, अमर कुमार, उमेश तिवारी, बिट्टू खान, रविंद्र कुमार साव, बलराम सिंह, राकेश तिवारी, राकेश पांडेय, मोहम्मद अनवर अंसारी सहित सैकड़ों ऑटो चालक उपस्थित रहे।
