बारालोटा से चोरी हुआ मोबाइल, देशी कट्टा और बाइक बरामद
सच खबर, मेदिनीनगर। शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में 15 अगस्त को शहरी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मोबाइल छिनतई और लूट की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
टी.ओ.पी.-02 प्रभारी राकेश कुमार और टाइगर मोबाइल टीम ने कान्दू मुहल्ला स्थित रेलवे लाइन के पास घात लगाकर मो. फैसल अंसारी (पिता फारूख अंसारी, नावाटोली) और कार्तिक कुमार (पिता कैलास राम, नावाटोली) को गिरफ्तार किया।
तलाशी में मो. फैसल के पास बारालोटा से चोरी हुआ Infinix मोबाइल फोन मिला, जबकि कार्तिक कुमार के पास एक देशी कट्टा और जिन्दा गोली बरामद हुई। लूट की योजना में प्रयुक्त बिना नम्बर की हीरो पैशन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि वे अंधेरे में राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे। मो. फैसल का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है, जिसमें 2018 में चोरी और लूट की घटनाएँ शामिल हैं।
जाँच में बरामद सामान:
- 01 देशी कट्टा
- 01 जिन्दा गोली
- 01 Infinix मोबाइल फोन (चोरी किया हुआ)
- 01 बिना नम्बर की हीरो पैशन मोटरसाइकिल
पुलिस की अपील:
पलामू पुलिस ने आम जनता से कहा है कि किसी भी सेकंड हैंड मोबाइल फोन को खरीदने से पहले उसका पूरा सत्यापन अवश्य करें। मोबाइल का स्रोत और बिल जांचना अनिवार्य है, अन्यथा कानूनी परेशानी हो सकती है।