सतबरवा में विश्व हिंदू परिषद का 61वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित

राधा कृष्ण मंदिर में हुई कार्यक्रम की भव्य शुरुआत, जिला मंत्री ने विस्तार और उपलब्धियों पर दी जानकारी

सच खबर, पलामू। सतबरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित राधा कृष्ण मंदिर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) का 61वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन प्रखंड मंत्री मनोज पाठक ने संभाला।

समारोह में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अमित तिवारी और प्रांत सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र उपस्थित थे। जिला मंत्री ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि पलामू जिले में विहिप का विस्तार तेजी से हुआ है। उन्होंने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में हुई थी। इसके संस्थापकों में स्वामी चिन्मयानंद, एस.एस. आपटे और मास्टर तारा सिंह शामिल थे। पहली बार 21 मई 1964 को मुंबई में संदीपनी साधनाशाला में एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे आरएसएस सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर ने बुलाया।

इस अवसर पर सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, मंत्री मनोज पाठक, संतोष कुमार, उपेंद्र कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश पाठक, धनंजय पांडेय, बिहारी प्रसाद गुप्ता, अंकित मिश्र, सूरज प्रसाद गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *