विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस 16 से 31 अगस्त तक, पलामू में 300 स्थानों पर कार्यक्रम

स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत सतबरवा और मेदिनीनगर से हुई

सच खबर, पलामू: विश्व हिंदू परिषद (VHP) की स्थापना 1964 में जन्माष्टमी के दिन की गई थी। झारखंड प्रांत समिति के निर्णय के अनुसार इस वर्ष 16 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रांत सेवा टोली सदस्य और पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि पलामू जिले में इस वर्ष 300 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रमों की शुरुआत कल सतबरवा से हुई। वहीं, पलामू जिला मुख्यालय मेदिनी नगर के वार्ड नंबर 02, अघोर आश्रम, और सूदना के हनुमान मंदिर में भी स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया।

इसी कड़ी में आज नौडीहा बाजार प्रखंड के सरायडीह भंडार पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य वक्ता जिला समिति सदस्य संतोष कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम में उनके साथ नीरज कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, प्रभात कुमार, लव कुमार और दुर्गा वाहिनी की बहनें शीला कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

वार्ड नंबर 02 के आयोजन में बजरंग दल के नगर संयोजक दिलीप गिरी, सीटू सिंह, अभिषेक यादव, दीपक प्रजापति, सोनू सिंह, अभय वर्मा, चंद्र प्रकाश मेहता, चंदन शर्मा, रौशन गुप्ता, अंजन चौधरी, गोलू कुमार सहित अनेक बजरंगियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *