पलामू में अमरेन्द्र सिंह की हत्या का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त रस्सी और मोबाइल बरामद
सच खबर, पलामू: दिनांक 16 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 06:30 बजे सूचना मिली कि जोगियाही रेल पटरी के पास एक युवक का कटा हुआ शव पड़ा है। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक जांच शुरू की।
शव की पहचान अमरेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू सिंह (22 वर्ष) निवासी ग्राम सुआ, थाना सदर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मृतक और काजल कुमारी के बीच पिछले 5 वर्षों से संबंध थे। काजल की शादी 2022 में हो चुकी थी, लेकिन दोनों की मुलाकात और बातचीत जारी थी, जिसका विरोध काजल के परिवार ने किया।
जांच में खुलासा हुआ कि 15 अगस्त 2025 की रात मृतक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, तभी अभियुक्तों ने उसे पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आने पर शव दो हिस्सों में बंट गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- योगेन्द्र यादव, पिता बृक्ष यादव
- राकेश यादव, पिता योगेन्द्र यादव
- कलावती देवी, पति योगेन्द्र यादव
- बृक्ष यादव, पिता स्व. सोमारू यादव (सभी ग्राम – सुआ, थाना – सदर)
बरामद सामान:
- हत्या में प्रयुक्त रस्सी
- एक गमछा
- एक मोबाइल फोन
- एक मोटरसाइकिल
छापामारी दल: थाना प्रभारी लाल जी, पु.अ.नि. रंजीत कुमार-02, मनोज मुण्डा, सत्येन्द्र कुमार तिवारी, स.अ.नि. अरविन्द कुमार गुप्ता, योगेन्द्र राम और सदर थाना सशस्त्र बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
सदर थाना में मृतक के भाई रविन्द्र कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी कांड सं. 85/2025 के तहत दर्ज की गई है।

