झंडोत्तोलन, पुष्पांजलि और छात्रा सम्मान से हुआ कार्यक्रम सफल
सच खबर, मेदिनीनगर: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेलवाटीका, मेदिनीनगर में सरिता वर्मन मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ट्रस्ट के सचिव रंजन कुमार सिंह, अधिवक्ता द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। महात्मा गांधी और शहीद आजाम वीर भगत सिंह के चित्र पर माला और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए रामदेव प्रसाद यादव (अध्यक्ष अधिवक्ता संघ), जयशंकर प्रसाद (वरिष्ठ अधिवक्ता), कुमार अमित, धर्मेंद्र कुमार सिंह, बीरबल राम राउत, शशि भूषण, रामेश्वर प्रसाद सिंह अधिवक्ता, सतीस कुमार वर्मा, गणेश रवि, शंभू नाथ राम, कृष्णा सिंह, संजय चंद्रवंशी, लक्ष्मण राम, वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सिहान संतोष कुमार, कुश कुमार, रज्जो, मनोज कुमार सिंह, कान्ती चंद्रवंशी, रिया चंद्रवंशी, मंजू चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति।
इस अवसर पर ट्रस्ट ने हमीदगंज की वंशिका चंद्रवंशी को सम्मानित किया, जिन्होंने वर्ष 2025 की मैट्रिक परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।
