स्वतंत्रता दिवस के 79वें अवसर पर कई स्थानों पर किया झंडोत्तोलन
सच खबर, पलामू: स्वतंत्रता दिवस के 79वें जयंती के अवसर पर युवा समाजसेवी अविनाश कुमार वर्मा ने अपने आवासीय परिसर स्थित दायित्व ट्रस्ट के कार्यालय, शिवाजी मैदान स्थित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड, होली क्रॉस स्कूल और कनीराम चौक स्थित जेनिथ फ्यूचर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
झंडोत्तोलन के पश्चात अविनाश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी हमें लाखों लोगों के बलिदानों पर मिली है, इसलिए इसकी गरिमा और महत्ता को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां हम हैं और जिस स्थिति में हैं, अपने कार्यों और कर्तव्यों का सही दिशा में निर्वहन करना ही आज के समय में वास्तविक देशभक्ति है।
उक्त अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग:
- ट्रस्ट कार्यालय में: अवध बिहारी सहाय, पिंकी वर्मा, अंशुमन, निवेदिता, अभिलाष वर्मा, विशाखा वर्मा, पूनम सिन्हा, अनन्या सिन्हा, आकाश वर्मा, रोहन सोनी और शिवम।
- एसोसिएशन कार्यालय में: अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, कृष्ण प्रसाद अग्रवाल, चंद्रभूषण सिन्हा सहित होली क्रॉस और जेनिथ फ्यूचर स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, बच्चे एवं सहकर्मी।
इसके अलावा, अविनाश वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यालय में भी उपस्थिति दर्ज कराते हुए झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
