कांग्रेस के पंचायत स्तरीय संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम में केड़, कुचिला व छिपादोहर में कमेटी गठन

पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का चयन, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का जिम्मा दिया गया

सच खबर, बरवाडीह: प्रखंड के केड़, कुचिला और छिपादोहर पंचायत में रविवार को कांग्रेस का पंचायत स्तरीय संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, लातेहार जिला प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, झारखंड के विधायक रामचन्द्र सिंह और सह प्रभारी डॉ. अजय शाहदेव के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

संगठन सृजन कार्यक्रम की शुरुआत केड़ पंचायत से हुई, इसके बाद क्रमशः छिपादोहर और कुचिला पंचायत में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने की। प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू और प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से चयनित पंचायत अध्यक्ष:

  • केड़ पंचायत: बिनेश्वर उरांव
  • छिपादोहर पंचायत: दिलीप सिंह
  • कुचिला पंचायत: देवन सिंह

नव मनोनीत पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को अतिथियों द्वारा नियुक्ति प्रमाण प्रदान किया गया। सभी अध्यक्षों की सहमति से कमेटी का विस्तार कर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का जिम्मा दिया गया।

कार्यक्रम में विजय बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत करने और देश के अंतिम व्यक्ति के अधिकार की आवाज़ उठाने के लिए काम करने का संकल्प लेना होगा। नसीम अंसारी ने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। प्रिंस गुप्ता ने बताया कि पंचायत स्तर पर ऐसे कार्यक्रम कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाते हैं।

मौके पर कृष्ण प्रसाद, नरेश यादव, नंद कुमार यादव, नेजाम अंसारी, नरेश सिंह, चंदन यादव, विजय यादव, बेरूनीका कूजूर, सरवन सिंह, मनदीप सिंह, प्रेमचंद राम, इमामुद्दीन अंसारी, मिठू कुमार, फिराजुद्दीन अंसारी सहित कई ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *