तंजीम के जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

तंजीम के जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगातिरंगा सत्य, अहिंसा और भाईचारे का प्रतीक: अशफाक अहमद

सच खबर, पलामू: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तंजीमूल अंसार कमेटी के जिला कार्यालय में प्रातः 8:30 बजे अशफाक अहमद ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत की गई।

सदर अशफाक अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने कहा कि तिरंगा सत्य, अहिंसा और भाईचारे का प्रतीक है और आजादी को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में शायर डॉ॰ मकबूल मंजर, डॉ॰ संजय कुमार, डॉ॰ सच्चिदानंद, मानव अधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अनवर आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

झंडोत्तोलन कार्यक्रम के अंत में जेयाउद्दीन अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तंजीम के सभी सदस्य, स्थानीय समाजसेवी और राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *