सिविल सर्जन ने हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता, अधिकारियों को किया गया निर्देशित

सच खबर, हुसैनाबाद: आज दिनांक 17.08.2025 को सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैना बाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी और डीपीसी भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ड्यूटी पर पाए गए। MTC वार्ड में बेड खाली, किचन और टॉयलेट की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। प्रसव कक्ष में 5 मरीज भर्ती थे। दावा वितरण कक्ष ठीक पाया गया, जबकि X-ray और अल्ट्रासाउंड रूम बंद मिले।

तीन चिकित्सक ड्यूटी में पाए गए। बायोमैट्रिक सिस्टम, जनरेटर और इनवर्टर कार्यशील मिले, लेकिन बेड पर चादर नहीं थी और परिसर की साफ-सफाई में सुधार की आवश्यकता थी। निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की भी जांच की गई।

सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जवाबदेही से कार्य करने की सलाह दी। निरीक्षण करीब 4 घंटे तक चला और अगले माह से स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *