सिमडेगा प्रशासन की तत्परता, गोताखोरों की मदद से शव बरामद — उपायुक्त ने CO को दिए निर्देश
सच खबर, सिमडेगा। उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी तथा उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी के त्वरित प्रयास से प्रशासनिक टीम ने शंख नदी से दो शव बरामद किए। इनमें से एक शव की शिनाख्त कर ली गई है, जबकि दूसरे की पहचान के लिए पुलिस को सौंपा गया है।
जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2025 को सोगड़ा मौजा स्थित शंख नदी पार करते समय सिकरियाटांड़ निवासी भूषण एक्का (पिता- स्व. लुइस एक्का) नदी की तेज धारा में बह गए थे। प्रशासन को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल एवं गोताखोरों की मदद से संयुक्त अभियान चलाया गया और शव बरामद कर लिया गया।
उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह ने मृतक के आश्रित को आपदा राहत के तहत त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश अंचल अधिकारी पाकरटांड़ को दिया है।
इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी सक्रिय भूमिका में रहे।



