उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्नपर्यटन स्थलों के विकास व खिलाड़ियों की सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

सच खबर, खूंटी। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन स्थलों तक पहुँच पथ की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यकतानुसार सड़कों के निर्माण एवं मरम्मती कार्य करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। साथ ही पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने, साइनेज बोर्ड लगाने तथा समग्र विकास कार्यों को गति देने के निर्देश भी दिए।

खेल विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्रों में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आवश्यकता अनुसार बेड एवं अन्य सामग्रियों की खरीदारी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आलोक कुमार, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *